राजस्थान का इतिहास : जयपुर का इतिहास – कच्छवाह वंश Notes PDF Download | BSTC, REET, CET, Raj. Police & All Compitition Exam with MCQ

जयपुर का इतिहास | कच्छवाह वंश | पूर्ण नोट्स एवं MCQ
🏰 जयपुर का इतिहास : कच्छवाह वंश
भगवान राम के पुत्र कुश के वंशज • आमेर से जयपुर तक • पूर्ण इतिहास

📜 परिचय

शासनकच्छवाह वंश (भगवान राम के पुत्र कुश के वंशज)
कुलदेवीजमुवाय माता
आराध्य देवीशिला देवी – आमेर दुर्ग
कुलदेवताअम्बिकेश्वर महादेव – आमेर
आराध्य देवतागोविंद देव जी – जयपुर
प्राचीन नामढूंढाड़

🏛️ राजधानियाँ (क्रमानुसार)

  • (1) दौसा – 1137 ई. में दूल्हेराय ने बड़गूर्जरों को पराजित कर बनाई।
  • (2) मांची / जम्वारामगढ़ – 1137 ई. में दूल्हेराय ने मीणाओं को पराजित कर बनाई।
  • (3) आमेर – 1207 ई. में कोकिल देव ने मीणाओं को पराजित कर राजधानी बनाया।
  • (4) जयपुर – 1727 ई. में सवाई जयसिंह ने बनाई।

👑 दूल्हेराय / तेजकरण / ढोला

• मूल नाम – साल्हकुमार
• कच्छवाह वंश का संस्थापक / आदि पुरुष / मूल पुरुष
• रामगढ़ में कुलदेवी जमुवाय माता का मंदिर बनवाया।
• ढोला–मारू की प्रेम कहानी – ढोला (नरवर–म.प्र. के शालद का पुत्र), मारू (पूंगलगढ़–बीकानेर के पूंगल की बेटी)। विवाह पुष्कर में, विवाह के समय ढोला 3 साल, मारू 1.5 साल की थी।

👑 कोकिलदेव

मीणाओं को हराकर आमेर को 1207 ई. में राजधानी बनाया। अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण करवाया।

👑 पंचवनदेव

पृथ्वीराज चौहान ने महोबा का प्रशासक नियुक्त किया। तराइन युद्ध में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

👑 राजदेव

आमेर में कदमी महल का निर्माण करवाया, यहाँ पर आमेर के शासकों का राजतिलक मीणाओं द्वारा किया जाता था।

👑 पृथ्वीराज कच्छवाह

• आमेर राज्य को अपने 12 पुत्रों में बाँट दिया → आमेर 12 कोटड़ी कहलाया।
• प्रमुख जागीरें – राजावत, नाथावत, खंगारोत, बाँकावत।
• 1527 ई. में खानवा के युद्ध में राणा सांगा की ओर से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
• इनके काल में गलता जी (जयपुर) में कृष्णदास पयहारी ने रामानंदी सम्प्रदाय की स्थापना की।

👑 रतनसिंह

शेरशाह सूरी की अधीनता स्वीकार की।

👑 भारमल (1547–1574 ई.)

• 1562 में अकबर ने अजमेर की तीर्थयात्रा की, तब भारमल ने चगताई खाँ की सहायता से अकबर से भेंट की।
• भारमल ने अपनी पुत्री हरखा बाई / मानमती / शाही बाई का विवाह 6 फरवरी 1562 को साँभर में अकबर से कर दिया।
• इससे सलीम (जहाँगीर) का जन्म हुआ। जहाँगीर ने माता का नाम मरियम उज्जमानी रखा।
• राजपूताना के पहले शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की और वैवाहिक सम्बन्ध बनाए।
• अकबर ने भारमल को 5000 का मनसबदार तथा राजा व आमीर-उल-उमरा की उपाधि दी।
• नोट: अकबर–भारमल की पहली मुलाकात 1556 में जन्तू खाँ ने नारनौल (दिल्ली) में करायी थी।

👑 भगवानदास कच्छवाह (1574–1589)

  • अकबर ने आमीर-उल-उमरा की उपाधि और 5000 का मनसब दिया।
  • चित्तौड़ आक्रमण (1568) में अकबर का साथ दिया।
  • 13 फरवरी 1585 में पुत्री मानबाई का विवाह जहाँगीर से किया → खुसरो का जन्म।

👑 मिर्जा राजा मानसिंह (1589–1614 ई.)

जन्म: 1550 ई., मोजमाबाद (जयपुर) • 12 वर्ष की आयु में मुगल दरबार में गए।
उपाधियाँ: फ़र्ज़न्द (पुत्र) + मिर्जा राजा (अकबर ने दी)।
1569 – रणथम्भौर के सूजा हाड़ा के विरुद्ध प्रथम सैनिक अभियान (पिता के साथ)।
1572 – सारणल युद्ध (गुजरात) में महत्वपूर्ण भूमिका।
1573 – डूँगरपुर शासक आसकरण को पराजित किया।

📌 काबुल की सूबेदारी (1585–1587)

  • अकबर ने मिर्जा हाकिम के विद्रोह दबाने भेजा।
  • मानसिंह ने काबुल में मिर्जा हाकिम को हराया।
  • अकबर ने 5000 जात–सवार देकर मनसबदार बनाया तथा मिर्जा राजा की उपाधि दी।
  • पाँच कबीलों पर विजय → उनके ध्वज का हिस्सा → जयपुर का राजकीय ध्वज (पाँचरंगा)।

📌 बिहार की सूबेदारी (1587–1594)

  • 2 बार सूबेदार रहे, मानपुर नगर बसाया।
  • 1592 – उड़ीसा के अफगान शासक नासिर खाँ व कतलू खाँ को हराया।
  • पुरी (उड़ीसा) के जगन्नाथ मंदिर को अकबर के अधिकार में किया।

📌 बंगाल की सूबेदारी (1594–1605)

  • 3 बार बंगाल के सूबेदार रहे।
  • 1604 – पूर्वी बंगाल के राजा केदार कायस्थ को हराकर शिला देवी की मूर्ति आमेर लाये।
  • 1605 – अकबर ने 7000 का मनसब दिया (बाद में जहाँगीर ने कम कर दिया)।
  • बंगाल में अकबरपुर (राजमहल) बसाया।

📌 अन्य तथ्य

  • 7000 मनसब अकबर ने दो को दी – मानसिंह + मिर्जा अजीज कोका।
  • गोविन्ददेव जी मंदिर (वास्तुकार गोविन्द दास) वृन्दावन में बनवाया, बाद में सवाई जयसिंह ने जयपुर में चन्द्रमहल के पास पुनः स्थापित करवाया।
  • अकबर के नवरत्नों में शामिल।
  • दरबारी कवि पुण्डरीक विट्ठल – रागमाला, रागमंजरी, नर्तन निर्णय, द्रुती प्रकाश।
  • कवि नरोत्तम – नवचौरासी रासो; राय मुरारीदान – मानप्रकाश; जगन्नाथ – मानसिंह कीर्ति मुक्तावली।
  • 1614 – इलिचपुर (महाराष्ट्र) में मृत्यु।

👑 भावसिंह (1614–1621)

👑 मिर्जा राजा जयसिंह (1621–1667 ई.)

जयपुर शासकों में सबसे लम्बा शासनकाल (46 वर्ष)।
तीन मुगल बादशाहों की सेवा – जहाँगीर (अहमदनगर अभियान), शाहजहाँ (कंधार अभियान, दक्षिण अभियान), औरंगजेब (शिवाजी के विरुद्ध)।
बहादुरपुर का युद्ध (फरवरी 1658) – शाहशुजा पर नियन्त्रण के लिए भेजे गए, बनारस के पास हराया → 6000 का मनसब।
धरमत (उज्जैन) का युद्ध – 15 अप्रैल 1658 – औरंगजेब विजयी।
सामूगढ़ का युद्ध – 29 मई 1658 – औरंगजेब विजयी।
देवराई (अजमेर) का युद्ध – 14 मार्च 1659 – औरंगजेब विजयी (नेतृत्व मिर्जा राजा जयसिंह ने किया)।
पुरन्दर की संधि – 11 जून 1665 – शिवाजी और मिर्जा राजा जयसिंह के मध्य। शिवाजी ने 35 में से 23 किले दिए, शम्भाजी को 5000 का मनसब। मध्यस्थ – रघुनाथ पण्डित अत्रे।

📚 कला व साहित्य

  • दरबारी कवि बिहारीलाल – बिहारी सतसई (713 दोहे), प्रत्येक दोहे पर सोने की अशर्फी मिलती थी।
  • कुलपति मिश्र (बिहारीलाल का भांजा) – 52 ग्रंथ।
  • रामकवि – जयसिंह चरित्र।
  • मृत्यु – बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) में हुई।

👑 सवाई जयसिंह द्वितीय (1700–1743 ई.)

मूल नाम विजयसिंह – औरंगजेब ने जयसिंह कर दिया तथा वाक्पटुता से प्रभावित होकर सवाई की उपाधि दी। 7 मुगल बादशाहों की सेवा।
जाजऊ का युद्ध (1707) – आजम का साथ दिया, आजम हारा → मुहज्जम (बहादुर शाह प्रथम) ने आमेर का शासक बनाया, आमेर → मोमिनाबाद।
देबारी (उदयपुर) समझौता (1708) – जयसिंह + अजीतसिंह + महाराणा अमरसिंह द्वितीय के मध्य। शर्त – अजीतसिंह मारवाड़, जयसिंह आमेर, मेवाड़ पुत्री चंद्रकंवरी का विवाह जयसिंह से, इनसे पुत्र ही आमेर का शासक बनेगा।
बूंदी के उत्तराधिकारी में हस्तक्षेप – जयसिंह दलेल सिंह को बनाना चाहते थे, बहन अमर कंवरी ने मराठा सरदार राव होल्कर को आमंत्रित किया।
भरतपुर विवाद – बदनसिंह को ब्रजराज की उपाधि तथा डीग की जागीर।
मुहम्मद शाह रंगीला ने राज राजेश्वर, राजाधिराज, सवाई, सरमद-ए-राजा-ए-हिंद की उपाधि दी।
इतिहासकारों ने सवाई जयसिंह को “राजपूतों का चाणक्य” कहा है।

📌 हुरड़ा (भीलवाड़ा) सम्मेलन – 17-07-1734

योजनाकार – सवाई जयसिंह । उद्देश्य – मराठा आक्रमण रोकने के लिए राजपूताना को एक करना। अध्यक्ष – मेवाड़ महाराणा जगतसिंह द्वितीय।

📌 घोटापुर समझौता – 1741

सवाई जयसिंह व पेशवा बालाजी बाजीराव के मध्य।

📌 मालवा सूबेदारी

3 बार मालवा सूबेदार – 1713 (फर्रुखसियर, 7000 मनसब), 2 बार मुहम्मद शाह रंगीला ने।

🏙️ जयपुर की स्थापना – 18 नवम्बर 1727

• नींव रखी – पंडित जगन्नाथ सम्राट ने।
• वास्तुकार – विद्याधर भट्टाचार्य (बंगाली)।
• 9 वर्ग सिद्धांत पर बसाया गया।
• भारत का प्रथम व्यवस्थित / नियोजित नगर।
• सी.वी. रमन – रंग श्री दीप / आइलैंड ऑफ ग्लोरी।
• 7 दरवाजे, सड़कें समकोण पर काटती हैं।
• बिशप हेबर के अनुसार – जयपुर का परकोटा मास्को के क्रेमलिन नगर के समान।

🔭 जंतर-मंतर

सवाई जयसिंह ने 5 वेधशालाएँ बनवाई – दिल्ली (सबसे प्राचीन), जयपुर (सबसे बड़ी), बनारस, मथुरा, उज्जैन।
जयपुर वेधशाला – जुलाई 2010 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल। यह भारतीय मौसम विभाग की वेधशाला है।

📚 खगोल – ज्योतिष

  • 1725–1733 – शुद्ध नक्षत्रों की सारणी बनाई → जीज मुहम्मदशाही (मुहम्मद शाह रंगीला को भेंट)।
  • जयसिंह कारिका – ज्योतिष ग्रंथ।
  • ज्योतिषी केवलराम – लोगारिथ्म का फ़्रेंच से संस्कृत में अनुवाद → विभाग सारणी।

📖 साहित्य

  • जयसिंह कल्पद्रुम – पुण्डरीक रत्नाकर।
  • श्री कृष्ण भट्ट – ईश्वर विलास महाकाव्य, पद्य मुक्तावली, वृत्त मुक्तावली, राम गीतम्, राम-रसा (राघव गीतम्)।
  • श्री कृष्ण भट्ट को कवि कलानिधि व राम रसाचार्य की उपाधि।

📌 अन्य तथ्य

  • गोविंद देव जी की प्रतिमा वृंदावन से जयपुर लाए, जयनिवास बाग में मंदिर बनवाया।
  • जयपुर के शासक स्वयं को गोविंद देव जी का दीवान मानते हैं।
  • अश्वमेध यज्ञ (अंतिम हिंदू शासक) – पुण्डरीक रत्नाकर की देखरेख में।
  • प्रथम राजपूत शासक जिसने सती प्रथा समाप्त करने की कोशिश की तथा विधवा पुनर्विवाह को लागू करने के नियम बनाए।

👑 सवाई ईश्वरी सिंह (1743–1750)

• देबारी समझौते के तहत माधोसिंह शासक बनना था, किन्तु सरदारों ने ईश्वरी सिंह को शासक बना दिया।
• राजमहल (टोंक) का युद्ध – 1 मार्च 1747 – ईश्वरी सिंह + सूरजमल V/S माधोसिंह + मेवाड़ + होल्कर → ईश्वरी सिंह विजयी। विजय के उपलक्ष्य में ईसरलाट (सरगासूली) का निर्माण।
• बगरू का युद्ध – 1748 – ईश्वरी सिंह V/S माधोसिंह + होल्कर → ईश्वरी सिंह हारे।
• 1750 – मराठों को हर्जाना न दे पाने पर ईसरलाट से कूदकर आत्महत्या।

👑 सवाई माधोसिंह प्रथम (1750–1768 ई.)

  • मराठों ने धनराशि माँगी → न मिलने पर जयपुर में उपद्रव → नागरिकों ने मराठा सैनिकों का कत्लेआम किया।
  • कांकोड़ (टोंक) का युद्ध – 1759 – माधोसिंह V/S मल्हार राव होल्कर → माधोसिंह विजयी।
  • भटवाड़ा (बारां) का युद्ध – 1761 – रणथम्भौर दुर्ग के लिए माधोसिंह V/S शत्रुशाल (कोटा) + जालिम सिंह झाला → शत्रुशाल विजयी।
  • 1763 – सवाई माधोपुर नगर बसाया, शील डूंगरी पहाड़ी (चाकसू) में शीतला माता मंदिर का निर्माण।

👑 सवाई प्रतापसिंह (1778–1803 ई.)

मराठों के सर्वाधिक आक्रमण इनके समय हुए।
तुंगा (लालसोट–दौसा) का युद्ध – 28 जुलाई 1787 – सवाई प्रतापसिंह + मारवाड़ V/S महादजी सिंधिया → सिंधिया हारे। सिंधिया ने कहा – “अगर मैं जीवित रहा तो जयपुर को धूल में मिला दूँगा।”
पाटन का युद्ध – 1790 – प्रतापसिंह + मारवाड़ V/S महादजी सिंधिया + डी-बोइन → सिंधिया विजयी। (डी-बोइन की कब्र मेडता–नागौर में)
मालपुरा (टोंक) का युद्ध – 1800 – प्रतापसिंह V/S दौलतराव सिंधिया → प्रतापसिंह हारे।

📚 साहित्य

  • प्रतापसिंह का काल जयपुर चित्रकला का स्वर्णकाल।
  • स्वयं ब्रजनिधि नाम से कविता लिखते (ढूंढाड़ी + ब्रजभाषा)।
  • संगीत गुरु – चाँद खाँ (स्वर सागर ग्रंथ)।
  • काव्य गुरु – गणपति भारती (संगीत सागर ग्रंथ)।
  • संगीत सम्मेलन – देवर्षि ब्रजपाल भट्ट के नेतृत्व में → राधा गोविंद संगीत सार ग्रंथ।
  • दरबार में 22 संगीतज्ञ, 22 कवि, 22 ज्योतिषी, 22 विषय विशेषज्ञ → गंधर्व बाईसी / गुणीजन खान।
  • महाराष्ट्र से तमाशा लोकनाट्य लेकर आये (कलाकार – बंशीधर भट्ट)।

👑 सवाई जगतसिंह द्वितीय

कृष्णा कुमारी प्रकरण: मेवाड़ की पुत्री कृष्णा कुमारी का विवाह पहले जोधपुर शासक भीमसिंह से तय, मृत्यु के कारण सवाई जगतसिंह से तय।
गिंगोली (डीडवाना-कुचामन) का युद्ध – 1807 – जगतसिंह + अमीर खाँ पिण्डारी V/S मानसिंह (मारवाड़) → जगतसिंह जीते। बाद में मेवाड़ महाराणा ने अजीतसिंह चूंडावत के हाथों कृष्णा कुमारी को जहर दिलवा दिया।
• नर्तकी रसकपूर का काफी प्रभाव था, रसकपूर ने अपने नाम से सिक्के भी चलाए।
• 1818 में ईस्ट इंडिया कंपनी से संधि की।

👑 सवाई रामसिंह द्वितीय (1835–1880)

  • अल्पायु में शासक → अंग्रेज अधिकारी जॉन लुडलो ने प्रशासन संभाला।
  • जॉन लुडलो ने सती प्रथा, दास प्रथा, कन्या वध, दहेज प्रथा पर रोक लगाने के आदेश जारी किए।
  • 1844 – सर्वप्रथम समाधि प्रथा पर रोक (जॉन लुडलो के प्रयासों से)।
  • 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की सहायता → सितार-ए-हिंद की उपाधि + कोटपूतली की जागीर।
  • 1844 – महाराजा व महारानी कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, महाराजा लाइब्रेरी का निर्माण।
  • 1868 – अकाल राहत कार्य में रामनिवास बाग बनवाया।
  • 1876 – प्रिंस अल्बर्ट एडवर्ड के आगमन पर जयपुर को गुलाबी रंग से रंगवाया।
  • Pink City शब्द का प्रयोग स्टेनले रीड ने अपनी पुस्तक Royal Tour to India में किया।
  • 1857 – मदरसा हुनरी / राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट की स्थापना (कला विकास के लिए)।
  • 1878 – राम प्रकाश थिएटर (रंगमंच) की स्थापना – उत्तरी भारत का पहला रंगमंच व प्रथम फारसी थिएटर।

👑 सवाई माधोसिंह द्वितीय

  • नाहरगढ़ दुर्ग में 9 पासवानों के लिए एक जैसे 9 महल बनवाए।
  • उपनाम – बब्बर शेर।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लिए 5 लाख रुपये दिए।
  • जयपुर के सिटी पैलेस में मुबारक महल का निर्माण।
  • 1902 – एडवर्ड सप्तम के राज्याभिषेक के लिए गंगा जल से भरे चाँदी के दो विशाल जार (पात्र) साथ ले गए – गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामांकित विश्व के सबसे बड़े जल पात्र (वर्तमान में सिटी पैलेस, जयपुर)।

👑 सवाई मानसिंह द्वितीय

• जयपुर के अंतिम शासक।
• प्रधानमंत्री – मिर्जा इस्माइल (आधुनिक जयपुर का निर्माता)।
• गायत्री देवी (बिहार की राजकुमारी) से विवाह।
• पोलो के खिलाड़ी – पोलो खेलते हुए मृत्यु।
• 29 अगस्त 1949 – राजस्थान उच्च न्यायालय के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता।
• राजस्थान के राजप्रमुख रहे।
• 1962 – राज्यसभा के सदस्य।
• 1965 – स्पेन में भारत के राजदूत नियुक्त।
📥 संपूर्ण अध्याय PDF – जयपुर का इतिहास (कच्छवाह वंश) 📄 Download Complete Notes PDF

✍️ MCQ – जयपुर का इतिहास (कच्छवाह वंश)

📊 प्रगति: 0 / 20 उत्तरित ✅ सही: 0 | ❌ गलत: 0
📚 राजस्थान इतिहास : जयपुर राज्य (कच्छवाह वंश) | आमेर से जयपुर तक पूर्ण इतिहास | प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु संपूर्ण नोट्स

Notes

Latest Post

Yojana