Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026: आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 नवंबर

Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026 Notification

Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026: आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 नवंबर

Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026: राजस्थान सरकार द्वारा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (सत्र 2026–27) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राएं अपनी SSO ID के माध्यम से छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं।

12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए कालीबाई भील स्कूटी योजना 2026 एक महत्वपूर्ण योजना है। आवेदन से पहले छात्राओं को बोर्ड के निर्धारित न्यूनतम अंकों, नियमित अध्ययन की शर्तों और अपनी श्रेणी से जुड़ी पात्रता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस योजना के तहत स्कूटी का वितरण विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है।

Latest Update

राजस्थान सरकार ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्राएं 1 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक अपनी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। छात्राओं को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Overview: Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026

विवरणजानकारी
योजना का नामकालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
राज्यराजस्थान
संचालक विभागआयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (SSO ID के ज़रिये)
आवेदन की शुरुआत1 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
किसके लिए है?12वीं (और कुछ मामलों में 10वीं) पास नियमित छात्राएं

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

फॉर्म भरने में देरी बिल्कुल न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में सर्वर डाउन होने की समस्या अक्सर आ जाती है।

प्रक्रियातिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026

काम की बात: फॉर्म भरने से पहले अपना जन आधार कार्ड जरूर चेक कर लें। उसमें आपका नाम, माता-पिता का नाम, जाति, बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर एकदम सही और अपडेट होने चाहिए।

कौन-कौन सी छात्राएं कर सकती हैं आवेदन?

इस योजना का फायदा अलग-अलग विभागों के माध्यम से अलग-अलग वर्गों की छात्राओं को दिया जाता है। नीचे दी गई तालिका से अपनी श्रेणी समझें:

छात्राओं का वर्गसंबंधित विभागन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
सभी वर्गउच्च शिक्षा विभाग12वीं पास
अनुसूचित जाति (SC)सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग12वीं पास
आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS)माध्यमिक शिक्षा विभाग12वीं पास
अल्पसंख्यक वर्ग (Minority)अल्पसंख्यक मामलात विभाग12वीं पास
अनुसूचित जनजाति (ST)उच्च शिक्षा विभाग10वीं एवं 12वीं पास
विमुक्त, घुमंतु व अर्द्धघुमंतुसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग12वीं पास

पात्रता और न्यूनतम अंक: Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026

स्कूटी के लिए आवेदन करने से पहले सरकार द्वारा तय की गई इन शर्तों को ध्यान से समझ लें:

  1. राजस्थान की मूल निवासी: छात्रा का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  2. नियमित अध्ययनरत (Regular Student): छात्रा ने राजस्थान के स्कूल से नियमित पढ़कर 12वीं पास की हो और अभी राजस्थान के ही किसी कॉलेज/विश्वविद्यालय में स्नातक (जैसे BA, B.Sc, B.Com, B.Tech, MBBS आदि) में रेगुलर एडमिशन लिया हो।
  3. गैप नहीं होना चाहिए: 12वीं पास करने और कॉलेज में एडमिशन के बीच 1 साल से ज्यादा का अंतर (Gap) नहीं होना चाहिए।
  4. पारिवारिक आय: परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

12वीं में कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

शिक्षा बोर्डसामान्य पात्रता के लिए न्यूनतम अंकविमुक्त/घुमंतु वर्ग के लिए न्यूनतम अंक
राजस्थान बोर्ड (RBSE)65%60%
सीबीएसई बोर्ड (CBSE)75%70%

ध्यान दें: यह न्यूनतम कट-ऑफ पात्रता के लिए है। स्कूटी का वितरण जिलेवार और विभागवार बनने वाली फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा।

योजना के मुख्य आकर्षण और लाभ: Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026

  • स्कूटी वितरण: पात्र मेधावी छात्राओं को मुफ़्त स्कूटी दी जाती है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटी का विकल्प: सरकार ने इस बार छात्राओं को सामान्य स्कूटी के अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटी चुनने का विकल्प भी दिया है।
  • संख्या में बढ़ोतरी: राज्य सरकार द्वारा बांटी जाने वाली स्कूटियों की संख्या को बढ़ाकर 30,000 तक करने का प्रस्ताव है।
  • अगर पहले स्कूटी मिल चुकी हो तो? अगर किसी छात्रा को 10वीं के अंकों के आधार पर पहले ही स्कूटी मिल चुकी है और वह 12वीं के आधार पर भी पात्र बनती है, तो उसे स्कूटी के बदले ₹40,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
  • अन्य छात्रवृत्ति के साथ लाभ: अगर आपको किसी अन्य योजना से स्कॉलरशिप मिल रही है, तब भी आप इस स्कूटी योजना के लिए पूरी तरह पात्र हैं।

ज़रूरी दस्तावेज (Documents Checklist): Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026

फॉर्म भरने बैठने से पहले इन सभी कागजातों की फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी अपने पास रख लें:

दस्तावेजउपयोग/कारण
जन आधार कार्ड / आधार कार्डपहचान और पारिवारिक विवरण के लिए
मूल निवास प्रमाण पत्रराजस्थान निवासी होने के प्रमाण हेतु
आय प्रमाण पत्रपारिवारिक आय (6 महीने से पुराना न हो)
10वीं / 12वीं की अंकतालिकाअंकों के सत्यापन हेतु
कॉलेज प्रवेश शुल्क की रसीदकॉलेज में नियमित दाखिले के प्रमाण के लिए
बैंक पासबुक की प्रतिबैंक खातों के मिलान के लिए
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)संबंधित श्रेणी की पात्रता दर्शाने हेतु

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें: Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026

अगर आप खुद फॉर्म भर रहे हैं या ई-मित्र (E-Mitra) पर जा रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. SSO पोर्टल खोलें: सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO पोर्टल पर जाएं और अपनी SSO ID व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  2. स्कॉलरशिप ऐप चुनें: लॉगिन करने के बाद Citizen App (G2C) में जाएं और Scholarship (CE) विकल्प पर क्लिक करें।
  3. प्रोफाइल बनाएं/जांचें: अगर पहली बार जा रहे हैं तो अपनी स्टूडेंट प्रोफाइल बनाएं। ध्यान रखें कि जन आधार से आपका सारा विवरण सही-सही फेच हो रहा हो।
  4. कॉलेज और कोर्स चुनें: अपने कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोर्स और एडमिशन की तारीख/रसीद नंबर भरें।
  5. योजना का चयन करें: ‘कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ के अपनी श्रेणी वाले विकल्प को चुनें।
  6. दस्तावेज़ अपलोड करें: आय प्रमाण पत्र, कॉलेज फीस की रसीद और मार्कशीट की साफ़ स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें: पूरी जानकारी एक बार दोबारा ध्यान से जांचें और आवेदन को फाइनल सबमिट (Lock) कर दें।

अगर पोर्टल पर कॉलेज का नाम न दिखे तो क्या करें?

कई बार फॉर्म भरते समय ड्रॉपडाउन लिस्ट में अपने कॉलेज का नाम दिखाई नहीं देता। अगर ऐसा हो, तो घबराएं नहीं! इसका मतलब है कि आपके कॉलेज ने अभी तक खुद को छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपडेट या रजिस्टर नहीं किया है। ऐसे में तुरंत अपने कॉलेज के प्रिंसिपल या ऑफिस में संपर्क करें और उन्हें पोर्टल पर कॉलेज डिटेल्स अपडेट करने को कहें।

Important Links: Kalibai Bheel Scooty Yojana 2026

Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in
All Competition Exam NotesClick Here
WhatsApp पर अपडेट पाएंJoin Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Yojana