राजस्थान का इतिहास : गुहिल / सिसोदिया वंश – मेवाड़ का इतिहास Notes | BSTC, REET, CET, Raj. Police & All Compitition Exam with MCQ

राजस्थान का इतिहास : गुहिल / सिसोदिया वंश – मेवाड़ का इतिहास Notes | BSTC, REET, CET, Raj. Police & All Compitition Exam with MCQ

राजस्थान का इतिहास : गुहिल / सिसोदिया वंश – मेवाड़ का इतिहास Notes | BSTC, REET, CET, Raj. Police & All Compitition Exam with MCQ

मेवाड़ का इतिहास | गुहिल/सिसोदिया वंश | पूर्ण नोट्स एवं MCQ
🏰 मेवाड़ का इतिहास : गुहिल / सिसोदिया वंश
बप्पा रावल से भूपाल सिंह तक • पूर्ण इतिहास • साका • युद्ध • संधियाँ

📜 परिचय

क्षेत्रउदयपुर, चित्तौड़, राजसमंद, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़
प्राचीन नाममेदपाट / प्रागवाट
महाभारत कालशिवि जनपद, राजधानी – मध्यमिका (नगरी–चित्तौड़गढ़)
वंशगुहिल वंश / सिसोदिया वंश
कुलदेवीबाण माता
इष्ट देवीअन्नपूर्णा माता
कुल देवताएकलिंग जी
रक्त तिलकउन्दरी गाँव (डूँगर) का भील राजा अपने अंगूठे के रक्त से करता था
झंडे का वाक्य“”जो दृढ़ राखे धर्म, तिहि राखे करतार””

🏹 उत्पत्ति

• कर्नल जेम्स टॉड – वल्लभी (गुजरात) के शासक वंश से
• अबुल फ़ज़ल – ईरान के शासक नौशेर खाँ आदिल की संतान
• डी.आर. भंडारकर, गोपीनाथ शर्मा, दशरथ शर्मा, जे.एन. आसोपा, मुहणोत नैणसी – ब्राह्मण वंश से
• मेवाड़ शासक स्वयं को भगवान राम का वंशज मानते हैं
• पंडित गौरीशंकर हीराचंद ओझा – सूर्यवंशी
• कर्नल जेम्स टॉड व मुहणोत नैणसी – 24 शाखाएँ
• कवि श्यामलदास – 36 शाखाएँ

👑 गुहिल / गुहिलादित्य

गुहिल वंश का संस्थापक / आदिपुरुष – 566 ई. लालन-पालन गुणफा में कमलावती ब्राह्मणी ने किया।

👑 बप्पा रावल (734–753 ई.)

मूल नाम – कालभोज
• हारित ऋषि की गायें चराता था, हारित ऋषि के आशीर्वाद से मेवाड़ राज्य प्राप्त किया।
• 734 ई. – चित्तौड़गढ़ शासक मानमोरी को पराजित कर चित्तौड़गढ़ पर अधिकार, नागदा को राजधानी बनाया।
• गुहिल साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक।
• कैलाशपुरी गाँव में एकलिंगनाथ जी का मंदिर बनवाया।
• सी.वी. वैद्य – तुलना चार्ल्स मार्टेल से।
• मेवाड़ महाराणा स्वयं को एकलिंग जी का दीवान कहते हैं।
• मेवाड़ में सोने के सिक्के चलवाए।
• उपाधि: चक्रवर्ती, हिन्दुआ सूरज (गुहिल वंश के सभी शासक स्वयं को हिन्दुआ सूरज कहते थे।)

👑 अल्लट

  • उपाधि – आलू रावल (ख्यात साहित्य में)
  • हूण राजकुमारी हरियादेवी से विवाह।
  • आहड़ को दूसरी राजधानी बनाया, आहड़ में वराह मंदिर का निर्माण।
  • सर्वप्रथम मेवाड़ में नौकरशाही की शुरुआत।

👑 रणसिंह / कर्णसिंह

दो पुत्र – क्षेमसिंह (रावल शाखा) व राहप (सिसोदा गाँव – सिसोदिया वंश की नींव)।

👑 रावल सामन्त सिंह

कीर्तिचौहान ने मेवाड़ पर अधिकार कर लिया, तब इन्होंने वागड़ राज्य की स्थापना की।

👑 रावल जैत्रसिंह (1213–1253 ई.)

भूताला का युद्ध – 1227 ई. – दिल्ली के गुलाम वंश के सुल्तान इल्तुतमिश व जैत्रसिंह के मध्य – जैत्रसिंह विजयी। (जानकारी – जयसिंह सूरी के ग्रंथ हम्मीर मदमर्दन)
• जैत्रसिंह ने चित्तौड़गढ़ को राजधानी बनाया।
• डॉ. दशरथ शर्मा – मध्यकालीन मेवाड़ का स्वर्णकाल।
• डॉ. गौरीशंकर हीराचंद ओझा – “दिल्ली के गुलाम वंश के सुल्तानों के समय में मेवाड़ के राजाओं में सबसे प्रभावी और बलवान राजा।”

👑 रावल तेजसिंह

  • कमलचंद्र द्वारा ताड़पत्र पर चित्रित प्रथम ग्रंथ – ‘श्रावक प्रतिक्रमण सूत्र चूर्णी’।
  • परमभट्टारक, महाराजाधिराज, परमेश्वर उपाधि धारण की।
  • पत्नी जेतलदेवी – चित्तौड़गढ़ में श्याम पार्श्वनाथ मंदिर का निर्माण।

👑 समरसिंह

प्रमुख शिल्पी – पद्मसिंह, केलसिंह, केल्हण तथा कर्मसिंह।

👑 रावल रतनसिंह (1302–1303 ई.)

गुहिल वंशीय रावल शाखा का अंतिम शासक।
अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के कारण: चित्तौड़ का व्यापारिक व सामरिक महत्व, साम्राज्यवादी होना, रानी पद्मिनी को प्राप्त करना (डॉ. दशरथ शर्मा)।
रानी पद्मिनी: सिंहलद्वीप (श्रीलंका) की राजकुमारी, पिता – गंधर्वसेन, माता – चंपावती।
हीरामन तोते ने पद्मिनी की सुंदरता का वर्णन किया।
राघव चेतन – पद्मिनी पर बुरी नजर, रतनसिंह ने निकाल दिया → अलाउद्दीन के पास गया।
गोरा–बादल – रतनसिंह के सैनिक, क्रमशः पद्मिनी के चाचा–भाई।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग का प्रथम साका – 26 अगस्त 1303 – जौहर (पद्मिनी), केसरिया (रावल रतनसिंह)।
• मेवाड़ का प्रथम साका।
• वर्णन – अमीर खुसरो (खजाइन-उल-फुतूह / तारीख-ए-अलाई)।
• अलाउद्दीन ने दुर्ग पुत्र खिज्र खाँ को सौंपा, नाम खिज्राबाद रखा। बाद में मालदेव सोनगरा को सौंप दिया।

👑 राणा हम्मीर (1326–1364 ई.)

• सिसोदिया साम्राज्य का संस्थापक।
• उपाधि राणा / महाराणा थी।
• सिसोदा ठिकाने के जागीरदार हम्मीर ने 1326 में चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर अधिकार किया।
• उपनाम – मेवाड़ का उद्धारक (मुक्तिदाता)।
• कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति में विषम घाटी पंचानन, रसिक प्रिय टीका में वीर राजा।
• चित्तौड़ में अन्नपूर्णा माता का मंदिर बनवाया।
सिंगोली (बाँसवाड़ा) का युद्ध – 1336 ई. – राणा हम्मीर V/S मुहम्मद बिन तुगलक – हम्मीर विजयी।

👑 राणा क्षेत्रसिंह (1364–1382 ई.)

मालवा के दिलावर खाँ गौरी को परास्त कर मालवा–मेवाड़ संघर्ष को आरम्भ किया।

👑 राणा लक्षसिंह / लाखा (1382–1421 ई.)

  • जावर से चाँदी की खान निकली – आर्थिक विकास।
  • छीतर बंजारे द्वारा पिछोला झील बनवाई गई (नटनी का चबूतरा)।
  • दरबारी विद्वान – धनेश्वर भट्ट, झोटिंग भट्ट।
  • कुम्भा हाड़ा – बूंदी के नकली दुर्ग की रक्षा करते हुए वीरगति।

👑 राणा चूंडा

मेवाड़ का भीष्म पितामह कहते हैं। हंसाबाई की शादी राणा लाखा के साथ इस शर्त पर – इनसे पुत्र ही मेवाड़ का शासक बनेगा। राणा चूंडा ने प्रतिज्ञा ली – मेवाड़ की गद्दी पर उसका कोई उत्तराधिकारी नहीं बैठेगा।

👑 महाराणा मोकल (1421–1433 ई.)

  • राणा लाखा व हंसाबाई का पुत्र।
  • त्रिभुवन नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार – मोकल का मंदिर / समिद्धेश्वर मंदिर।
  • शिल्पी – मना, फना, विसल; विद्वान – योगेश्वर, भट्ट विष्णु।
  • जीलवाड़ा अभियान – 1433 ई. – महपा पंवार के कहने पर चाचा–मेरा ने मोकल की हत्या कर दी।

👑 महाराणा कुम्भा (1433–1468 ई.)

पिता: मोकल, माता: सौभाग्य देवी
सारंगपुर (मध्यप्रदेश) का युद्ध – 1437 ई. – मालवा के महमूद खिलजी प्रथम को 6 माह कैद रखा, फिर छोड़ा।
विजय स्तम्भ – चित्तौड़गढ़ दुर्ग में (1440–1448 ई.) भगवान विष्णु को समर्पित।
नागौर विजय – शम्स खाँ व मुजाहिद खाँ के संघर्ष में कुम्भा ने नागौर पर अधिकार कर लिया।
चम्पानेर (गुजरात) की संधि – 1456 ई. – कुतुबुद्दीन शाह व महमूद खिलजी प्रथम के मध्य मेवाड़ को बाँटने की शर्त।
बदनोर (ब्यावर) का युद्ध – 1457 ई. – कुम्भा विजयी, कुशालमाता मंदिर का निर्माण।

🏛️ स्थापत्य कला

  • श्यामलदास (वीर विनोद) – 84 में से 32 दुर्गों का निर्माण।
  • कुम्भलगढ़ दुर्ग, बसन्ती दुर्ग (सिरोही), अचलगढ़ दुर्ग (सिरोही), देवर दुर्ग, भोमट दुर्ग, मचान दुर्ग (सिरोही) का निर्माण।
  • राजस्थानी वास्तुकला (स्थापत्य कला) का जनक कहते हैं।
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग में कुम्भश्याम मंदिर (1448), श्रृंगार चँवरी मंदिर।

📚 साहित्य

  • संगीत गुरु – सारंग व्यास
  • काव्य गुरु – कान्ह व्यास
  • चित्रकला गुरु – जैनाचार्य हीरानंद मुनि (उपाधि – कविचक्र)

🎵 संगीत पर ग्रंथ

  • संगीत राज (सर्वश्रेष्ठ) – पाँच भाग – पाठ रत्न कोष, गीत रत्न कोष, वाद्य रत्न कोष, नृत्य रत्न कोष, रस रत्न कोष
  • संगीत मीमांसा, सूद प्रबन्ध / सुधा प्रबन्ध, चण्डीशतक, कामराज रतिसार
  • रसिक प्रिया टीका – जयदेव के गीत गोविन्द पर
  • एकलिंग महात्म्य – कान्ह व्यास (प्रथम भाग राजवर्णन – कुम्भा ने लिखा)
  • शिल्पी मंडन (भाई नाथा, पुत्र गोविन्द)

शिल्पी मंडन की पुस्तकें

पुस्तकविषय
प्रसाद मंडनमहलों के बारे में
रूप मंडनमूर्तियों के बारे में
राजवल्लभम्सामान्य आवास, गृह का वर्णन
कोदण्ड मंडनधनुर्विद्या के बारे में
देवमूर्ति प्रकरणमूर्ति स्थापना
शकुन मंडनशुभ-अशुभ का वर्णन
वैद्य मंडनव्याधियों व निदान से संबंधित
  • वास्तु मंडन, वास्तु सार, वास्तु शास्त्र भी मंडन की पुस्तकें हैं।
  • महाराणा कुम्भा वीणा बजाने में रुचि रखते थे।
  • पुत्री रमाबाई – वागीश्वरी देवी की उपाधि।
  • अंतिम समय – उन्माद रोग, उदा ने मामादेव कुण्ड (कुम्भलगढ़) में हत्या कर दी।

📌 कुम्भा की उपाधियाँ

  • अभिनव भरताचार्य – संगीत का ज्ञान
  • हाल गुरु – गिरी दुर्गों के स्वामी
  • शैल गुरु – युद्ध में निपुण
  • छाप गुरु – छापामार युद्ध
  • हिंदू सुल्तान – मुस्लिम शासकों से रक्षा
  • राय रासो / रणो रासो – विद्वानों का आश्रयदाता
  • राजगुरु – राजनीति में दक्ष
  • अश्वपति – कुशल घुड़सवार
  • नरपति – मानव में श्रेष्ठ
  • परम गुरु
  • दानगुरु
  • चाप गुरु – धनुष अच्छा चलाने के कारण

📚 दरबारी विद्वान

  • सोम सुन्दर, मुनिसुंदर, जयचंद सूरी, मुनि जिनसेन सूरी, सोमदेव, धनचंद सूरी, सुन्दरसूरी, सुन्दरसुरीणि, टिल्ला भट्ट, नाथा, अत्रि, महेश

👑 उदा सिसोदिया (1468–1473 ई.)

मेवाड़ का पितृहन्ता। भाई रायमल ने दातीपुर के युद्ध में परास्त किया, उदा मालवा भागा, बिजली गिरने से मृत्यु।

👑 महाराणा रायमल (1473–1509 ई.)

  • एकलिंग जी के मंदिर का पुनर्निर्माण।
  • पत्नी श्रृंगार देवी – घोसुण्डी की बावड़ी (चित्तौड़)।
  • शिल्पी – अर्जुन; विद्वान – गोपाल भट्ट, महेश।

👑 पृथ्वीराज सिसोदिया / उडणा राजकुमार

  • अजमेर दुर्ग के चारों ओर परकोटा → तारागढ़ (रानी ताराबाई के नाम पर)।
  • 12 खंभों की छतरी – कुम्भलगढ़ दुर्ग।
  • राणा सांगा की आँख फोड़ दी। सांगा सेवंत्री गाँव → राठौड़ बीदा → अजमेर (रावत कर्मचंद)।

👑 महाराणा संग्रामसिंह / राणा सांगा (1509–1528 ई.)

जन्म: 12 अप्रैल 1482
• कर्नल जेम्स टॉड – सैनिक का भग्नावशेष
• हिंदूपत कहा जाता है।
• अंतिम भारतीय हिंदू राजा जिसके नीचे सभी राजपूत जातियाँ विदेशियों के भगाने के लिए एक हुई।
खतोली (पीपल्दा–कोटा) का युद्ध – 1517 ई. – इब्राहिम लोदी को हराया, सांगा लंगड़ा हो गया।
बाड़ी (धौलपुर) का युद्ध – 1518 ई. – इब्राहिम लोदी के सेनापति मियाँ माखन व मियाँ हुसैन को हराया।
गागरोन का युद्ध – 1519 ई. – मालवा के महमूद खिलजी द्वितीय को 6 माह कैद रखा, फिर छोड़ा।
गुजरात विजय – 1520 ई. – रायमल का साथ देकर ईडर (गुजरात) का शासक रायमल को बनाया।
बयाना (भरतपुर) का युद्ध – 16 फरवरी 1527 – राणा सांगा विजयी, अरबी ताशा मेवाड़ के सैनिक यंत्रों में शामिल।

⚔️ खानवा का युद्ध – 17 मार्च 1527 ई.

स्थान: रूपवास (भरतपुर), गंभीर नदी किनारे
• बाबर ने जिहाद घोषित किया।
• बाबर ने शराब नहीं पीने तथा तमगा कर हटाने के लिए कहा।
• राजस्थान के 7 राजा, 9 राव, 104 सरदार सांगा की सहायता के लिए आए।
• खानवा विजय के बाद बाबर ने गाजी उपाधि धारण की।
• बाबरनामा में खानवा युद्ध को अपने जीवन का काला दाग कहा।
• रायसीन के सलहदी तंवर व नागौर के खानजादा युद्ध से पहले बाबर से मिल गए।
• युद्ध में राणा सांगा बेहोश → बसवा (दौसा) में इलाज (सांगा का चबूतरा)।
• मेवाड़ी सरदारों ने राणा सांगा को जहर दे दिया।
• 30 जनवरी 1528 – कालपी (उत्तरप्रदेश) में मृत्यु।
• अंतिम संस्कार – मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) – 8 खंभों की छतरी।
• राणा सांगा की एक आँख, एक हाथ, एक पैर नहीं था।

📌 राणा सांगा की सहायता करने वाले शासक

  • अफगान सुल्तान – महमूद लोदी
  • मेवाड़ शासक – हसन खाँ मेवाती (सांगा का सेनापति)
  • मारवाड़ – राव मालदेव (राव गांगा का पुत्र)
  • बीकानेर – राव कल्याणमल (राव जैतसी का पुत्र)
  • आमेर – पृथ्वीराज कच्छवाहा
  • मेड़ता – रायमल राठौड़, वीरमदेव मेड़तिया
  • चंदेरी – मेदिनीराय
  • ईडर – भारमल
  • वागड़ (डूंगरपुर) – महारावल उदयसिंह
  • देवलिया (प्रतापगढ़) – रावत बाघसिंह
  • अजमेर – कर्मचंद पंवार
  • जजनेर – अशोक परमार
  • सादड़ी – झाला अज्जा
  • सालूम्बर – रतनसिंह चूंडावत
  • सिरोही – अखेराज देवड़ा
  • परमार वंश – गोकुलदास परमार
  • नागौर – खानजादा
  • रायसीन – सलहदी तंवर

सादड़ी के झाला अज्जा ने राणा सांगा के बेहोश होने पर राजचिह्न धारण किया।

⚔️ पानीपत का प्रथम युद्ध – 21 अप्रैल 1526 ई.

  • बाबर V/S इब्राहिम लोदी – बाबर विजयी (तोप, बारूद का प्रयोग)।
  • बाबर की पुस्तक – बाबरनामा / तुज़ुक-ए-बाबरी (तुर्की भाषा) – फारसी अनुवाद अब्दुल रहीम ने किया।
  • बाबर के चार युद्ध – पानीपत, खानवा, चंदेरी (जनवरी 1528), घाघरा (1529)

👑 महाराणा रतनसिंह (1528–1531 ई.)

राणा सांगा के पुत्र भोजराज (मीराबाई का पति) का खातौली युद्ध में निधन। रतनसिंह अहेड़िया उत्सव में मारे गये।

👑 महाराणा विक्रमादित्य (1531–1536 ई.)

• महाराणा सांगा व हाड़ी रानी कर्मवती का पुत्र।
• 1533 – गुजरात के बहादुर शाह ने आक्रमण, कर्मवती ने रणथम्भौर दुर्ग देकर संधि की।
• 1535 – बहादुरशाह ने पुनः आक्रमण, कर्मवती ने हुमायूँ को राखी भेजी।
चित्तौड़ का दूसरा साका – 1535 ई. – केसरिया (देवलिया के रावत बाघसिंह), जौहर (कर्मवती व विक्रमादित्य की पत्नी जवाहर बाई)।
• बनवीर (पृथ्वीराज सिसोदिया के दासी पुत्र) ने 1536 में विक्रमादित्य की हत्या कर दी।
• पन्नाधाय ने अपने बेटे चंदन का बलिदान देकर उदयसिंह के प्राण बचाये।

👑 महाराणा उदयसिंह (1537–1572 ई.)

• 1537 – राज्याभिषेक कुम्भलगढ़ दुर्ग में।
• मावली का युद्ध – 1540 ई. – मालदेव के सहयोग से बनवीर को पराजित कर चित्तौड़ पुनः प्राप्त किया।
• शेरशाह सूरी ने मेवाड़ पर आक्रमण किया – उदयसिंह ने किले की चाबियाँ भिजवा दी।
• कर्नल टॉड – “यदि राणा सांगा और प्रताप के बीच में उदयसिंह नहीं होता तो मेवाड़ का इतिहास और अधिक उज्ज्वल होता।”
• 1559 – उदयसागर झील बनाकर उदयपुर नगर बसाया, राजधानी बनाया।
अकबर का आक्रमण – 1567 ई. – राणा उदयसिंह ने दुर्ग जयमल मेड़तिया को सौंपकर गोगुंदा की पहाड़ियों में चले गये।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग का तीसरा साका – 25 फरवरी 1568 – केसरिया (जयमल मेड़तिया, फत्ता सिसोदिया), जौहर (फूलकंवर के नेतृत्व में)।
• कल्ला राठौड़ ने चाचा जयमल को कंधे पर बैठाकर युद्ध किया।
• अकबर ने 30,000 व्यक्तियों का कत्लेआम – अकबर के जीवन का अमिट कलंक।
• अकबर ने मेवाड़ में एलची सिक्के जारी करवाये।
• 28 फरवरी 1572 – गोगुंदा में मृत्यु, छतरी – गोगुंदा (उदयपुर)।

👑 महाराणा प्रताप (1572–1597 ई.)

जन्म: 9 मई 1540 (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया – रविवार), स्थान – कुम्भलगढ़ (बादल महल – जुनी कचहरी)
पिता: राणा उदयसिंह, माता: जैवन्ता बाई (पाली के अखेराज सोनगरा की पुत्री)
बचपन का नाम – कीका (भीलों के बच्चे को बोलते हैं)
• राणा उदयसिंह ने जगमाल को युवराज घोषित किया।
• 28 फरवरी 1572 – गोगुंदा में सलूम्बर के कृष्णदास चूंडावत ने राणा प्रताप का राज्याभिषेक किया (विधिवत – कुम्भलगढ़ में)।
अकबर के चार शिष्ट मंडल – जलाल खाँ (सितम्बर 1572), मिर्जा राजा मानसिंह (जून 1573), भगवन्त दास कच्छवाहा (अक्टूबर 1573), टोडरमल (दिसम्बर 1573)।

⚔️ हल्दीघाटी (राजसमंद) का युद्ध – 18 जून 1576 ई.

अन्य नाम: रक्त तलाई
स्थान: खमनौर (राजसमंद), बनास नदी किनारे
• अकबर की 80,000 सेना (सेनापति – मिर्जा राजा मानसिंह)
• महाराणा प्रताप की 20,000 सेना (सेनापति – हकीम खाँ सूर)
• महाराणा प्रताप के घोड़ा चेतक – टूटी टांग के साथ बलीचा के पास नाला पार करते हुए वीरगति।
• सादड़ी के झाला बीदा (झाला मन्ना / माना) ने राणा प्रताप का छत्र धारण किया और वीरगति को प्राप्त हुआ।
• युद्ध के उपनाम – गोगुंदा का युद्ध (अब्दुल कादिर बदायूँनी), खमनौर का युद्ध (अबुल फ़ज़ल), मेवाड़ की थर्मोपल्ली (कर्नल जेम्स टॉड)।
• कर्नल जेम्स टॉड ने प्रथम बार इसे हल्दीघाटी के नाम से संबोधित किया।
• हल्दीघाटी युद्ध के बाद प्रताप ने छापामार युद्ध प्रणाली का प्रयोग किया।

📌 अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • भामाशाह की भेंट – चूलिया गाँव में 25 लाख रुपये व 20 हजार अशर्फियाँ भेंट की। मेवाड़ का उद्धारक, दानवीर कहलाते हैं।
  • अब्दुल रहीम खान-ए-खाना का आक्रमण – 1580 – अमरसिंह ने बेगमों को बंदी बनाया, प्रताप ने सम्मान के साथ वापस भेजा।
  • दिवेर का युद्ध – अक्टूबर 1582 – मेवाड़ का मेराथन (कर्नल जेम्स टॉड)। अमरसिंह ने सरीफा सुल्तान खाँ को धराशायी किया।
  • जगन्नाथ कच्छवाहा का आक्रमण – 1584 – राणा प्रताप के विरुद्ध अंतिम सैनिक अभियान।
  • चावंड (सराड़ा – सलूम्बर) – 1585 में आपातकालीन राजधानी (1585–1615 तक)।
  • दरबारी कवि चक्रपाणि मिश्र – विश्ववल्लभ, मुहूर्तमाला, व्यवहारदर्श, राज्याभिषेक पद्धति।
  • 19 जनवरी 1597 – मृत्यु, 8 खंभों की छतरी – बाडोली (सलूम्बर) केजड़ बाँध पर।
  • दुरसा आढ़ा – विरूद छहत्तरी, कन्हैयालाल सेठिया – पाथल (महाराणा प्रताप), पीथल (पृथ्वीराज राठौड़)

👑 महाराणा अमरसिंह प्रथम (1597–1620 ई.)

मुगल–मेवाड़ संधि – 5 फरवरी 1615 – जहाँगीर व अमरसिंह के मध्य
शर्तें – महाराणा मुगलों के साथ वैवाहिक संबंध नहीं बनाएगा, मुगल दरबार में नहीं जायेगा (युवराज जायेगा), चित्तौड़ दुर्ग वापस (मरम्मत नहीं होगी)।
• सर टामस रो – “बादशाह ने मेवाड़ के महाराणा को मनसबों से अधीन किया था, न कि बल से।”
• छतरी – आहड़ (उदयपुर)।
• दरबारी कवि जीवाधर – अमरसार ग्रंथ।

👑 महाराणा कर्णसिंह (1620–1628 ई.)

  • मुगल दरबार में जाने वाला प्रथम मेवाड़ युवराज।
  • जहाँगीर ने 5000 का मनसबदार बनाया।
  • पिछोला झील में जगमंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाया (पूरा – जगतसिंह प्रथम ने)।
  • 1622 – खुर्रम (शाहजहाँ) ने विद्रोह किया, कर्णसिंह ने जगमंदिर में शरण दी।

👑 महाराणा जगतसिंह प्रथम (1628–1652 ई.)

  • जगदीश मंदिर / सपनों में बना मंदिर बनवाया।
  • धाय नोजूबाई के लिए धाय मंदिर बनवाया।
  • चित्तौड़ दुर्ग की मरम्मत कार्य प्रारम्भ करवाया।

👑 महाराणा राजसिंह (1652–1680 ई.)

• चित्तौड़ दुर्ग मरम्मत में तीव्रता – शाहजहाँ ने सादुल्ला खाँ के नेतृत्व में सेना भेजकर रुकवाया।
• शाहजहाँ के पुत्रों के उत्तराधिकारी युद्ध में किसी का साथ नहीं दिया।
• औरंगजेब ने 6 हजार का मनसबदार बनाया, ग्यासपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा के परगने दिए।
• राजकुमारी चारुमति विवाह (1669) – किशनगढ़ के राजा मानसिंह की बहन चारुमति से औरंगजेब शादी करना चाहता था, लेकिन राणा राजसिंह ने शादी कर ली।
• हाड़ी रानी सहलकँवर – रतनसिंह चूंडावत की पत्नी ने शीश काटकर सेनाणी दी। (मेहराज मुकुल – “चूंडावत माँगी सेनाणी, सिर काट दे दिया क्षत्राणी”)
• औरंगजेब ने 1669 में मंदिर तोड़ो अभियान व 1679 में जजिया कर लगाया – विरोध किया।
उदयपुर का युद्ध – 1680 – औरंगजेब का आक्रमण विफल (राजसिंह + दुर्गादास राठौड़)
• टीका दौड़ – शिकार के बहाने मुगल चौकियों पर हमले।
• राजनगर (राजसमंद) बसाया।
• विजय कटकोट की उपाधि धारण की।
• श्रीनाथ जी को सिहाड़ तथा द्वारिकाधीश को कांकरोली (राजसमंद) में प्रतिष्ठित कराया।

👑 महाराणा जयसिंह (1680–1698 ई.)

  • 1681 – औरंगजेब के साथ संधि – पुर, माण्डल व बदनोर जजिया कर के बदले सौंपे।
  • जयसमंद झील का निर्माण करवाया।

👑 महाराणा अमरसिंह द्वितीय (1698–1710 ई.)

देबारी समझौते (1708) के तहत पुत्री चन्द्रकँवरी का विवाह सवाई जयसिंह के साथ किया।

👑 महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय (1710–1734 ई.)

  • सहेलियों की बाड़ी और सिसारमा में वैद्यनाथ मंदिर का निर्माण।
  • इनके समय मेवाड़ चित्रशैली का प्रसिद्ध चित्र “कलीला दमना” का चित्रण हुआ।

👑 महाराणा जगतसिंह द्वितीय (1734–1751 ई.)

  • हुरड़ा सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • मराठों का सर्वप्रथम आक्रमण मेवाड़ पर।
  • पिछोला झील में जगनिवास महल बनवाया।
  • अजमेर की दरगाह के लिए 4 गाँव दान दिए।
  • दरबारी कवि नेकराम – जगद्विलास ग्रंथ।

👑 महाराणा भीमसिंह (1778–1828 ई.)

  • कृष्णा कुमारी विवाद (जयपुर इतिहास देखें)।
  • 13 जनवरी 1818 – अंग्रेजों के साथ सहायक संधि।

👑 महाराणा सरदार सिंह (1838–1842 ई.)

भील जनजाति के उपद्रव को दबाने के लिए 1841 में मेवाड़ भील कोर (M.B.C.) का गठन।

👑 महाराणा स्वरूप सिंह (1842–1861 ई.)

  • स्वरूपशाही सिक्के – एक ओर चित्रकूट उदयपुर, दूसरी ओर दोस्ती लंदन।
  • 1857 की क्रांति के समय शासक।
  • 1844 – कन्या वध, 1853 – डाकन प्रथा, 15 अगस्त 1861 – सती प्रथा पर रोक।
  • पासवान ऐंगाबाई सती हुई – मेवाड़ महाराणाओं के साथ सती होने की अंतिम घटना।

👑 महाराणा शम्भू सिंह (1861–1874 ई.)

  • 1866 – कचहरी खास, 1869 – महकमा खास (सर्वोच्च न्याय अदालत)।
  • ब्रिटिश सरकार ने ग्रांड कमाण्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया की उपाधि दी (पहले मना किया, बाद में स्वीकार)।

👑 महाराणा सज्जन सिंह (1874–1884 ई.)

  • 1877 – इजलास खास (15 सदस्य सभा)।
  • 1880 – महेन्द्रराज सभा (17 सदस्य)।
  • सज्जन यंत्रालय – उदयपुर में छापेखाना, सज्जन कीर्ति सुधाकर (मेवाड़ का प्रथम प्रशासनिक समाचार पत्र, 1879)।
  • सज्जन वाणी विलास पुस्तकालय की स्थापना।
  • 1881 – लॉर्ड रिपन ने ग्रांड कमाण्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया का खिताब दिया।
  • स्वामी दयानंद सरस्वती जी उदयपुर आये – सत्यार्थ प्रकाश की रचना।
  • श्यामलदास को कविराज की उपाधि देकर वीर विनोद ग्रंथ लिखने के लिए नियुक्त किया।

👑 महाराणा फतहसिंह (1884–1930 ई.)

ब्रिटेन के राजकुमार कॉनॉट के आगमन पर कॉनॉट बाँध की नींव रखी, बाद में फतहसागर नाम रखा।

👑 महाराणा भूपाल सिंह (1930–1955 ई.)

मेवाड़ के अंतिम महाराणा। एकीकरण के समय राज्य के महाराज प्रमुख बनाये गये।

🏰 गुहिलों की अन्य शाखाएँ

वागड़ के गुहिल (डूंगरपुर + बाँसवाड़ा)
• राजधानी – वटपुरक (बजैड़ा)
• संस्थापक – सामन्त सिंह
• डूंगरसिंह (1358) – डूंगरपुर नगर बसाया, राजधानी बनाया। (नाम – भील नानी पाल / डूँगरिया भील की डाणी)
• महारावल उदयसिंह – वागड़ का बँटवारा – डूंगरपुर (पृथ्वीराज), बाँसवाड़ा (जगमाल – 1530 में बाँसवाड़ा में गुहिल वंश की नींव)।
• प्रतापगढ़ – राणा मोकल के पुत्र क्षेमसिंह से।
• शाहपुरा – 1631 में अमरसिंह प्रथम के पौत्र सुजानसिंह ने स्थापना की।

✍️ MCQ – मेवाड़ का इतिहास (गुहिल/सिसोदिया वंश)

📊 प्रगति: 0 / 20 उत्तरित ✅ सही: 0 | ❌ गलत: 0
📚 राजस्थान इतिहास : मेवाड़ राज्य (गुहिल/सिसोदिया वंश) | बप्पा रावल से भूपाल सिंह तक पूर्ण इतिहास | प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु संपूर्ण नोट्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Yojana