IBPS Clerk Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने ग्रैजूएट अभ्यर्थियों के लिए यह सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI (कस्टमर सर्विस एसोसिएट, पूर्व में क्लर्क) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके माध्यम से देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियुक्ति की जाएगी।
खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी विशेष विषय की बाध्यता नहीं है, किसी भी स्ट्रीम से स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान हो। चूंकि चयन राज्यवार होता है, इसलिए राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए भी इसमें अलग से वेकेंसी निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।
Latest Update
IBPS ने CRP CSA-XVI के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू करने की घोषणा की है, जो 21 अगस्त 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में तथा मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों का प्रोविजनल आवंटन मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा।
Overview: IBPS Clerk Recruitment 2026
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) |
| भर्ती का नाम | CRP CSA-XVI |
| पद | Customer Service Associate (CSA), पूर्व में Clerk |
| कुल पद | 1 1,403, State/UT तालिकाओं की गणना के अनुसार |
| राजस्थान के पद | 392 |
| आवेदन प्रारंभ | 1 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| प्रारंभिक परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
| मुख्य परीक्षा | दिसंबर 2026 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट | मार्च 2027 |
Important Dates
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 1 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2026 |
| एडिट विंडो | आवेदन बंद होने के बाद 2 दिन |
| प्री-एग्जाम ट्रेनिंग | सितंबर 2026 |
| प्रीलिम्स एडमिट कार्ड | सितंबर 2026 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
| प्रीलिम्स रिजल्ट | नवंबर 2026 |
| मेन्स एडमिट कार्ड | नवंबर 2026 |
| मेन्स परीक्षा | दिसंबर 2026 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट | मार्च 2027 |
चूंकि आवेदन बंद होने के बाद सिर्फ 2 दिन की एडिट विंडो मिलती है, इसलिए फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी जैसी अहम जानकारी बहुत ध्यान से भरें — कुछ फील्ड (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, राज्य) एडिट विंडो में भी बदली नहीं जा सकतीं।
Participating Banks
इस भर्ती में निम्नलिखित 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं:
Bank of Baroda, Bank of India, Bank of Maharashtra, Canara Bank, Central Bank of India, Indian Bank, Indian Overseas Bank, Punjab National Bank, Punjab & Sind Bank, UCO Bank, Union Bank of India
IBPS Clerk Vacancy 2026: श्रेणीवार पद
Annexure-I में दी गई सभी State/UT की कुल पंक्तियों के जोड़ के अनुसार श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
| श्रेणी | पद |
|---|---|
| अनुसूचित जाति (SC) | 1,910 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 942 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) | 2,815 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 996 |
| अनारक्षित (UR) | 4,740 |
| कुल गणना | 11,403 |
ये रिक्तियां सांकेतिक और प्रत्याशित हैं। प्रोविजनल अलॉटमेंट बैंकों द्वारा बाद में रिपोर्ट की गई वास्तविक State/UT-वार रिक्तियों के आधार पर होगा। HI, OC, VI, ID, ESM और DESM की संख्या कुल पदों के अंदर शामिल है; इन्हें अलग से जोड़ना सही नहीं होगा।
राजस्थान में कितनी वेकेंसी हैं
चूंकि यह भर्ती राज्यवार होती है और अभ्यर्थी सिर्फ एक ही राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसलिए राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए यहां बैंकवार वेकेंसी की जानकारी दी जा रही है (यह अनुमानित संख्या है, वास्तविक आवंटन के समय बदल भी सकती है):
| बैंक | SC | ST | OBC (NCL) | EWS | UR | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Bank of Baroda | 10 | 8 | 12 | 6 | 24 | 60 |
| Bank of India | 3 | 2 | 3 | 2 | 5 | 15 |
| Bank of Maharashtra | 2 | 1 | 2 | 1 | 7 | 13 |
| Canara Bank | 13 | 10 | 16 | 8 | 33 | 80 |
| Central Bank of India | 12 | 11 | 15 | 4 | 15 | 57 |
| Indian Bank | 6 | 7 | 11 | 3 | 18 | 45 |
| Indian Overseas Bank | 7 | 5 | 8 | 4 | 14 | 38 |
| Punjab National Bank | 12 | 9 | 15 | 7 | 32 | 75 |
| Punjab & Sind Bank | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| UCO Bank | 2 | 0 | 2 | 0 | 5 | 9 |
| कुल (राजस्थान) | 67 | 53 | 84 | 35 | 153 | 392 |
राजस्थान में परीक्षा केंद्र अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में रखे गए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए केंद्र बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और सीकर में उपलब्ध होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ कंप्यूटर सिस्टम के संचालन का कार्यकारी ज्ञान भी अनिवार्य है — यानी कंप्यूटर/आईटी में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या स्कूल/कॉलेज स्तर पर विषय के रूप में पढ़ाई की हो।
आयु सीमा (01 अगस्त 2026 के अनुसार)
| विवरण | सीमा |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 28 वर्ष |
| जन्मतिथि सीमा | 2 अगस्त 1998 से पहले नहीं, 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं |
आयु में छूट
| वर्ग | छूट |
|---|---|
| SC/ST | 5 वर्ष |
| OBC (नॉन-क्रीमीलेयर) | 3 वर्ष |
| दिव्यांगजन (PwBD) | 10 वर्ष |
| भूतपूर्व सैनिक | सेवा अवधि + 3 वर्ष (SC/ST दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक को 8 वर्ष), अधिकतम 50 वर्ष तक |
| विधवा/तलाकशुदा/पति से अलग रह रही महिला | सामान्य/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष, SC/ST के लिए 40 वर्ष तक |
ध्यान रखें कि SC/ST/OBC वर्ग की छूट, ऊपर बताए गए बिंदु 3 से 5 (दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, विधवा/तलाकशुदा) में से किसी एक के साथ जोड़कर मिल सकती है, लेकिन एक साथ सिर्फ एक अतिरिक्त प्रावधान का ही लाभ मिलेगा।
Application Fee
| वर्ग | शुल्क |
|---|---|
| SC/ST/PwBD/ESM/DESM | ₹175 (GST सहित) |
| अन्य सभी वर्ग | ₹850 (GST सहित) |
ऑनलाइन भुगतान पर लगने वाला बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा।
Selection Process और परीक्षा पैटर्न
चयन दो चरणों में होगा — प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।
प्रारंभिक परीक्षा (Objective Test)
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| English Language | 30 | 30 | 20 मिनट |
| Numerical Ability | 35 | 35 | 20 मिनट |
| Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 मिनट |
| कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
मुख्य परीक्षा (Objective Test)
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| General/Financial Awareness | 40 | 50 | 20 मिनट |
| General English | 40 | 40 | 35 मिनट |
| Reasoning Ability | 40 | 60 | 35 मिनट |
| Quantitative Aptitude | 40 | 50 | 35 मिनट |
| कुल | 160 | 200 | 125 मिनट |
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग है। प्रारंभिक परीक्षा में तीनों विषयों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है, तभी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची पूरी तरह मुख्य परीक्षा के अंकों पर आधारित होगी।
राजस्थान के लिए परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यम में उपलब्ध होगी। इसके अलावा चयन के बाद Local Language Proficiency Test (LLPT) पास करना भी जरूरी है — राजस्थान के लिए यह भाषा हिंदी है, हालांकि 10वीं या उससे ऊपर की मार्कशीट में हिंदी विषय पढ़ा होने का प्रमाण होने पर यह टेस्ट देने से छूट मिल जाती है।
आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें
- गलत राज्य चुनना: एक बार राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का चयन करने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता, सोच-समझकर ही चुनें
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल में गलती: ये फील्ड सबमिशन के बाद एडिट विंडो में भी नहीं बदली जा सकतीं
- हस्तलिखित घोषणा गलत तरीके से देना: यह घोषणा अंग्रेजी में, खुद की हस्तलिपि में, capital letters में नहीं लिखी होनी चाहिए, वरना आवेदन अमान्य हो सकता है
- फोटो/हस्ताक्षर स्पष्ट न होना: धुंधली फोटो या हस्ताक्षर के कारण आवेदन अस्वीकृत हो सकता है
- आखिरी दिन आवेदन करना: अंतिम तिथि के करीब पोर्टल पर लोड बढ़ने से आवेदन अटक सकता है
How to Apply
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं
- होमपेज पर “CRP CSA” लिंक खोलें और “CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR CRP-CSA-XVI” पर क्लिक करें
- “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” पर क्लिक करके बुनियादी जानकारी भरें, प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें
- फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा स्कैन करके अपलोड करें
- सभी जानकारी सावधानी से भरने के बाद “SAVE AND NEXT” से एक बार जांच लें
- जिस राज्य के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट चाहिए, वह चुनें (यह विकल्प बाद में नहीं बदल सकते)
- ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करें, प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
💡 Expert Tip
हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) को लेकर बहुत से अभ्यर्थी लापरवाही कर देते हैं। यह जरूरी है कि यह पूरी तरह अंग्रेजी में, आपकी अपनी हस्तलिपि में, बिना कैपिटल लेटर्स के लिखी हो — अगर यह किसी और की लिखावट में या हिंदी में लिख दी जाए, तो आवेदन invalid मान लिया जाता है। बेहतर होगा कि इसे पहले सादे कागज़ पर एक बार drafting करके देख लें, फिर final scan करें।
Important Links
| IBPS Clerk Syllabus | Click Here |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| परीक्षा कैलेंडर | IBPS Calendar 2026-27 |
| Official Website | ibps.in |
| All Competition Exam Notes | Click Here |
| WhatsApp पर अपडेट पाएं | Join Now |
बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे स्नातक अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने से पहले ही फॉर्म भर लें और प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
FAQ’s: IBPS Clerk Recruitment 2026
| Question | Answer |
|---|---|
| आवेदन कब से शुरू हैं? | 1 अगस्त 2026 से |
| आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? | 21 अगस्त 2026 |
| न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है? | किसी भी विषय से स्नातक |
| प्रारंभिक परीक्षा कब होगी? | अक्टूबर 2026 में |
| राजस्थान में कुल कितनी वेकेंसी हैं? | लगभग 392 (अनुमानित) |
| प्रारंभिक बेसिक वेतन कितना है? | ₹24,050 प्रतिमाह |
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी IBPS द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। वेकेंसी की संख्या अनुमानित एवं परिवर्तनशील है। किसी भी नवीनतम बदलाव अथवा सटीक जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in को ही अंतिम रूप से प्रामाणिक माना जाना चाहिए।
