IBPS Clerk Syllabus 2026: Pre और Main’s परीक्षा पैटर्न, नया सिलेबस और तैयारी की गाइड

IBPS Clerk Syllabus 2026

IBPS Clerk Syllabus 2026: Pre और Main’s परीक्षा पैटर्न, नया सिलेबस और तैयारी की गाइड

IBPS Clerk Syllabus 2026: IBPS Clerk Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने ग्रैजूएट अभ्यर्थियों के लिए यह सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI (कस्टमर सर्विस एसोसिएट, पूर्व में क्लर्क) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके माध्यम से देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियुक्ति की जाएगी।

IBPS क्लर्क भर्ती में मुख्य रूप से दो चरण होते हैं:- प्रीलिम्स (Prelims) और मेन्स (Mains)। इसके बाद संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट (Local Language Proficiency Test) होता है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सही समझ होना सबसे जरूरी है।

Overview: IBPS Clerk Syllabus 2026

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजकInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
पद का नामClerk / Customer Service Associate
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स (Prelims) और मेन्स (Mains)
प्रश्नों की संख्याप्रीलिम्स: 100 प्रश्न
मेन्स: 160 प्रश्न
कुल अंकप्रीलिम्स: 100 अंक
मेन्स: 200 अंक
परीक्षा की समय अवधिप्रीलिम्स: 60 मिनट (1 घंटा)
मेन्स: 125 मिनट (2 घंटे 5 मिनट)
अंकन पद्धतिप्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक (1/4th) की कटौती
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

IBPS क्लर्क भर्ती में कोई इंटरव्यू (Interview) नहीं होता है। चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षाओं के अंकों पर आधारित होता है:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह केवल क्वालीफाइंग चरण है। मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए इसे पास करना अनिवार्य है।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains): अंतिम मेरिट सूची केवल मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
  3. स्थानीय भाषा टेस्ट (LPT): जिस राज्य से आवेदन किया गया है, वहाँ की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। यदि 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में स्थानीय भाषा पढ़ी होने का प्रमाण है, तो इस टेस्ट से छूट मिल जाती है।

IBPS Clerk Exam Pattern 2026

1. प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न (Prelims Pattern)

सेक्शनप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
English Language303020 मिनट
Numerical Ability (Maths)353520 मिनट
Reasoning Ability353520 मिनट
कुल10010060 मिनट

2. मुख्य परीक्षा का पैटर्न (Revised Mains Pattern)

सेक्शनप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
Reasoning Ability & Computer Aptitude406035 मिनट
General English404035 मिनट
Quantitative Aptitude405035 मिनट
General / Financial Awareness405020 मिनट
कुल160200125 मिनट

नेगेटिव मार्किंग ध्यान रखें: प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसलिए तुक्के लगाने से बचें और सटीकता (Accuracy) पर ध्यान दें।

विषय-वार सिलेबस (Subject-wise Syllabus)

1. Reasoning Ability (तर्कशक्ति)

यह सेक्शन उम्मीदवार की तार्किक सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता को परखता है।

  • प्रमुख टॉपिक्स: सिटिंग अरेंजमेंट (Seating Arrangements), पहेलियाँ (Puzzles), असमानता (Inequalities), न्याय निगमन (Syllogism), इनपुट-आउटपुट (Input-Output), डाटा पर्याप्तता (Data Sufficiency), रक्त संबंध (Blood Relations), दिशा और दूरी (Direction Sense), कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding), अल्फान्यूमेरिक सीरीज़, ऑर्डर और रैंकिंग।

2. Quantitative Aptitude / Numerical Ability (गणित)

इसमें गणितीय प्रश्नों को हल करने की गति और शुद्धता की जाँच होती है।

  • प्रमुख टॉपिक्स: डाटा इंटरप्रिटेशन (DI – Bar, Pie, Line, Table), संख्या श्रृंखला (Number Series), सरलीकरण और अनुमान (Simplification & Approximation), द्विघात समीकरण (Quadratic Equation), औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि, अनुपात और समानुपात, साधारण एवं चक्रवृद्घि ब्याज, समय और कार्य, समय और दूरी, मिश्रण, प्रायिकता (Probability)।

3. English Language (अंग्रेज़ी)

इसमें व्याकरण, शब्द भण्डार (Vocabulary) और समझ (Comprehension) की परीक्षा ली जाती है।

  • प्रमुख टॉपिक्स: रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Reading Comprehension), क्लोज़ टेस्ट (Cloze Test), एरर स्पॉटिंग (Spotting Errors), वाक्य सुधार (Sentence Improvement), पैरा जंबल्स (Para Jumbles), फिल इन द ब्लैंक्स (Fillers), वोकैबुलरी (Synonyms & Antonyms), इडियम्स एंड फ्रेज़ेस (Idioms & Phrases)।

4. General / Financial Awareness (सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता)

मेन्स परीक्षा के लिए यह सबसे स्कोरिंग सेक्शन माना जाता है।

  • प्रमुख टॉपिक्स: हालिया करेंट अफेयर्स (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय), बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता (Banking Awareness), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सर्कुलर और नीतियाँ, सरकारी योजनाएँ, आर्थिक समाचार, केंद्रीय बजट, प्रमुख नियुक्तियाँ, पुरस्कार एवं खेल, प्रमुख स्थल और दिवस।

5. Computer Aptitude (कंप्यूटर ज्ञान)

  • प्रमुख टॉपिक्स: कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का परिचय, ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows basics), एमएस ऑफिस (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट और नेटवर्किंग के बुनियादी सिद्धांत, डेटाबेस प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और वायरस।

राज्य-वार परीक्षा का माध्यम (Exam Medium)

IBPS क्लर्क परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जाती है:

  • हिंदी भाषी राज्य (राजस्थान, बिहार, यूपी, एमपी, हरियाणा, दिल्ली आदि): परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगी।
  • अन्य राज्य: अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ राज्य की स्थानीय भाषा (जैसे पंजाब में पंजाबी, गुजरात में गुजराती, महाराष्ट्र में मराठी, बंगाल में बंगाली आदि) में परीक्षा का विकल्प मिलता है।

2 महीने (8 हफ्ते) में तैयारी का प्लान

यदि आपका बेसिक क्लियर है, तो अनुशासित तरीके से 2 महीने में सिलेबस पूरा किया जा सकता है:

  • सप्ताह 1: पहेलियाँ (Puzzles), संख्या श्रृंखला (Number Series) और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के बेसिक कॉन्सेप्ट समझें।
  • सप्ताह 2: न्याय निगमन (Syllogism), प्रतिशत, साधारण ब्याज और इंग्लिश ग्रामर के नियमों का अभ्यास करें।
  • सप्ताह 3: ब्लड रिलेशन, दिशा-दूरी और Data Interpretation (DI) के अलग-अलग पैटर्न हल करें।
  • सप्ताह 4: प्रीलिम्स स्तर का पूरा सिलेबस रिवाइज करें और रोजाना 1 मोक टेस्ट देना शुरू करें।
  • सप्ताह 5: मेन्स स्तर के कठिन प्रश्नों, एडवांस Puzzles और इनपुट-आउटपुट पर ध्यान केंद्रित करें।
  • सप्ताह 6: पिछले 6 महीने के करेंट अफेयर्स, बैंकिंग अवेयरनेस और कंप्यूटर बेसिक का अध्ययन करें।
  • सप्ताह 7: मेन्स स्तर के फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और अपने कमजोर विषयों को सुधारें।
  • सप्ताह 8: फार्मूलों का पुनरीक्षण (Revision), मॉक टेस्ट एनालिसिस और फाइनल रिवीजन करें।

Preparation Tips

  • उच्च वेटेज वाले विषयों पर पहले पकड़ बनाएं: रीज़निंग में पज़ल्स (Puzzles) और क्वांट में Data Interpretation (DI) से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इन पर रोज़ाना अभ्यास करें।
  • करेंट अफेयर्स की तैयारी पहले दिन से करें: मेन्स के सामान्य जागरूकता (GA) सेक्शन को आखिरी समय के लिए न छोड़ें। रोज़ाना 15-20 मिनट अखबार या करेंट अफेयर्स कैप्सूल पढ़ें।
  • मॉक टेस्ट और एनालिसिस: केवल प्रश्न हल करना काफी नहीं है। मॉक टेस्ट देने के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और स्पीड के साथ-साथ सटीकता (Accuracy) बेहतर करें।

Important Links: IBPS Clerk Syllabus 2026

Apply OnlineApply Now
NotificationDownload here
परीक्षा कैलेंडरIBPS Calendar 2026-27
Official Websiteibps.in
All Competition Exam NotesClick Here
WhatsApp पर अपडेट पाएंJoin Now

FAQ’s: IBPS Clerk Syllabus 2026

QuestionAnswer
क्या IBPS क्लर्क में नेगेटिव मार्किंग होती है?हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4th) अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
क्या IBPS क्लर्क परीक्षा में इंटरव्यू होता है?नहीं, IBPS क्लर्क में कोई इंटरव्यू नहीं होता। चयन केवल लिखित परीक्षाओं के आधार पर होता है।
क्या परीक्षा हिंदी माध्यम में दी जा सकती है?हाँ, इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन को छोड़कर बाकी सभी सेक्शन हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होते हैं।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी IBPS की आधिकारिक संरचना पर आधारित है। परीक्षा तिथियों या पैटर्न से जुड़े किसी भी ताज़ा बदलाव के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in को ही प्रामाणिक मानें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Yojana