Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी परीक्षा रिजल्ट, Cut Off यहाँ से करें चेक और टाइपिंग तिथि Latest Update

Rajasthan LDC Result 2026

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी परीक्षा रिजल्ट, Cut Off यहाँ से करें चेक और टाइपिंग तिथि Latest Update

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा आयोजित की गई राजस्थान एलडीसी (Lower Division Clerk) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी परीक्षा का परिणाम और आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स 28 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया हैं।

जो अभ्यर्थी 05 जुलाई 2026 को दो पारियों में आयोजित हुई एलडीसी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर वाइज मेरिट लिस्ट PDF और कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Latest Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर राजस्थान एलडीसी परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 सितंबर 2026 को जारी कर दिया जाएगा, काफी समय से अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, जिनका इंतजार अब समाप्त हो चुका है, सभी विद्यार्थी 28 सितंबर 2026 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं

Overview: RSSB LDC Result 2026

विवरणआधिकारिक जानकारी
आयोजक संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB)
पद का नामलोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / कनिष्ठ सहायक
विज्ञापन संख्या04/2026
कुल पद10,644 पद
परीक्षा तिथि05 जुलाई 2026 (दो पारियों में)
रिजल्ट जारी होने की तिथि28 सितंबर 2026
अगला चरणटाइपिंग एवं दक्षता परीक्षा (Skill Test)
प्रस्तावित टाइपिंग तिथिजनवरी 2027 का अंतिम सप्ताह
रिजल्ट चेक करने का माध्यमऑनलाइन PDF (Roll Number wise)
नौकरी का स्थानसंपूर्ण राजस्थान
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Important Dates

कार्यक्रमतिथि / समय
लिखित परीक्षा का आयोजन5 जुलाई 2026
प्राथमिक उत्तर कुंजी24 जुलाई 2026
लिखित परीक्षा परिणाम28 सितंबर 2026
टाइपिंग एवं दक्षता परीक्षाजनवरी 2027 का अंतिम सप्ताह (प्रस्तावित)

Vacancy Details

विवरणआँकड़े / संख्या
कुल विज्ञापित पद10,644
टाइपिंग हेतु चयनित होने वाले पद गुना3 गुना अभ्यर्थी (लगभग)
टाइपिंग में शामिल संभावित अभ्यर्थीलगभग 30,000 से 31,932 अभ्यर्थी

Rajasthan LDC Expected Cut Off Marks 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रिजल्ट PDF के अंत में श्रेणीवार (Category-wise) ऑफिशियल कट ऑफ अंक जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक और पेपर के स्तर के आधार पर अनुमानित संभावित कट ऑफ नीचे दी गई है:

गैर-TSP क्षेत्र की कट ऑफ

नीचे दिए गए अंक बोर्ड की टाइपिंग परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की कट ऑफ हैं। तालिका में “NA” और खाली स्थान को अलग-अलग रखा गया है, जैसा परिणाम सूचना में है।

वर्गसामान्यमहिलाविधवातलाकशुदापूर्व सैनिक
GEN153.6821148.69382.813286.854461.6931
SC135.0272124.74577.026571.8911NA
ST122.9152118.992472.999673.8643NA
GEN-EWS143.7019138.2996NA80.9933NA
OBC149.4976143.2297NA81.0721NA
MBC142.1894129.4566NA81.1743NA
SAH73.522————

TSP क्षेत्र की कट ऑफ

वर्गसामान्यमहिलाविधवातलाकशुदापूर्व सैनिक
GEN137.0084131.393783.710171.1465NA
SC123.0917123.0917——NA
ST99.852597.8123NA71.1465NA

ऊपर की तालिकाओं में — का अर्थ है कि मूल सूचना में उस स्थान पर अंक नहीं लिखा गया है। NA उन्हीं स्थानों पर लिखा है जहाँ बोर्ड ने NA दिया है।

अन्य श्रेणियों की कट ऑफ

श्रेणीगैर-TSPTSP
BLV72.382274.0776
HI79.28NA
LD/CP110.427971.4109
MIMD71.3177104.5336
SP110.773775.1564

Rajasthan LDC Result 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
  2. होमपेज के मुख्य मेन्यू में दिए गए “Results” या “Latest News” सेक्शन पर जाएँ।
  3. वहाँ “LDC Exam 2026: Result and Category-Wise Cut Off Marks” लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही आपके डिवाइस में चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली PDF डाउनलोड हो जाएगी।
  5. PDF को खोलकर Search / Find (Ctrl + F) विकल्प का उपयोग करें और अपना Roll Number दर्ज करके सर्च करें।
  6. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में शामिल है, तो आप अगले चरण (टाइपिंग/दस्तावेज़ सत्यापन) के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।
  7. इसी PDF के सबसे अंत में अपनी श्रेणी (General, OBC, EWS, SC, ST, MBC) की आधिकारिक कट ऑफ भी चेक कर लें।

क्या LDC में पद (सीटें) बढ़ेंगे?

जब एक अभ्यर्थी ने पूछा कि क्या भर्ती में सीटें बढ़ सकती हैं, तो अध्यक्ष ने साफ़ लिखा— “अभी तक तो नहीं।”

यानी फिलहाल पदों की संख्या 10,644 ही रहेगी। सीटें बढ़ाने को लेकर कोई official अपडेट नहीं है। अगर आगे कोई बदलाव होता है, तो बोर्ड खुद नोटिस जारी करके बता देगा।

LDC का टाइपिंग टेस्ट कब होगा?

बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2027 के आखिरी हफ्ते में कराने का प्लान है।

जनवरी में क्यों होगा?

टाइपिंग टेस्ट के लिए लगभग 30 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाना है। इतने सारे बच्चों के लिए एक साथ कंप्यूटर लैब (टाइपिंग सेंटर) का इंतज़ाम करने में समय लगेगा, जो जनवरी से पहले मुमकिन नहीं दिख रहा। इसलिए जनवरी 2027 के अंत का समय तय किया गया है।

(नोट: यह बोर्ड की एक संभावित योजना है, पक्की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी RSSB के अलग नोटिस से ही मिलेगी।)

टाइपिंग के लिए कितने अभ्यर्थियों का रिजल्ट आएगा?

नियमों के मुताबिक, कुल खाली सीटों के 3 गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग और दक्षता परीक्षा के लिए पास किया जाएगा।

  • गणित के हिसाब से: 10,644 × 3 = 31,932 अभ्यर्थी

अध्यक्ष ने भी करीब 30 हज़ार बच्चों को बुलाने की बात कही है। एक जैसे नंबर (समान अंक) वाले अभ्यर्थियों की वजह से यह संख्या थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। सही संख्या तो रिजल्ट की PDF आने के बाद ही साफ़ होगी।

(ध्यान दें: लिखित परीक्षा पास करने का मतलब फाइनल सिलेक्शन नहीं है। इसके बाद आपको टाइपिंग टेस्ट भी पास करना होगा।)

उत्तर कुंजी (Answer Key) का अपडेट

बोर्ड ने 5 जुलाई 2026 को हुई परीक्षा की प्रोविज़नल आंसर-की और मास्टर पेपर 24 जुलाई 2026 को जारी कर दिए थे।

EXPERT TIP BOX

Expert Tip: एलडीसी लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में टाइपिंग एवं स्पीड टेस्ट (Skill Test) से गुजरना होगा। परिणाम जारी होते ही अपने रोल नंबर की पुष्टि करने के बाद बिना समय गंवाए हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग प्रैक्टिस में लग जाएं, क्योंकि स्किल टेस्ट के अंक भी अंतिम चयन सूची में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Important Links: Rajasthan LDC Result 2026

RSSB LDC Result Check Link (Soon.)
Link-1st

Link-2nd
Rajasthan LDC Cut Off 2026Click Here
शिक्षा विभाग की सभी अपडेटLive Update
RSSB Official Website Official Website
All Competition Exam NotesClick Here
WhatsApp पर अपडेट पाएंJoin Now

FAQ’s: Rajasthan LDC Result 2026

QuestionAnswer
1. राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 का परिणाम कब जारी होगा?राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा का परिणाम और कट ऑफ 28 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है।
2. RSSB LDC भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?इस भर्ती अभियान के तहत कुल 10,644 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
3. LDC Result और Cut Off देखने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?परिणाम और कट ऑफ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।
4. क्या रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड की आवश्यकता होगी?नहीं, बोर्ड द्वारा रिजल्ट रोल नंबर वाइज Merged PDF के रूप में जारी किया जाता है, जिसे सीधे डाउनलोड करके रोल नंबर सर्च किया जा सकता है।

Disclaimer

यह जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा एलडीसी भर्ती परिणाम के संबंध में उपलब्ध कराई गई सूचनाओं पर आधारित है। अभ्यर्थी अपने परिणाम और आधिकारिक कट ऑफ की पुष्टि केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से ही करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Yojana