Railway Group D Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप और ऐडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें

Railway Group D Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप और ऐडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें

Railway Group D Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप और ऐडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें

Railway Group D Admit Card 2026 का ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 भर्ती के लिए संशोधित तिथि-वार परीक्षा कार्यक्रम है, जिसमें बताया गया है कि Exam City Slip और E-Call Letter (एडमिट कार्ड) कब-कब जारी होंगे। यह भर्ती 22,195 पदों के लिए आयोजित हो रही है, इसलिए स्वाभाविक है कि परीक्षा भी लंबी अवधि में, कई चरणों में करानी होगी।

पिछली सूचना (3 जुलाई 2026) में आंशिक संशोधन करते हुए RRB ने 30 जुलाई 2026 को यह नया शेड्यूल जारी किया है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो नीचे दी गई तारीखों और प्रक्रिया को ध्यान से समझ लीजिए ताकि कोई जरूरी दस्तावेज़ या डेडलाइन छूट न जाए।

Latest Update

RRB ने 30 जुलाई 2026 को जारी सूचना में स्पष्ट किया है कि CEN 09/2025 (Level-1) की परीक्षा अब 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त तथा 25 अगस्त 2026 — इस तरह कुल 16 दिनों में आयोजित होगी। यह पिछले शेड्यूल में किया गया संशोधन है, इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने पुराना कार्यक्रम याद कर लिया था, उन्हें नई तारीखें दोबारा जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

Overview: Railway Group D Admit Card 2026

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाRailway Recruitment Boards (RRB)
CEN नंबरCEN 09/2025
पदLevel-1 (Group D), 7वां वेतन आयोग
कुल पद22,195
परीक्षा मोडComputer Based Test (CBT)
परीक्षा अवधि90 मिनट
परीक्षा तिथि3 से 25 अगस्त 2026 (16 दिनों में)
Exam City Slipपरीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
Admit Card (E-Call Letter)परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

CBT Exam Date 2026

चरणतिथि
पहला चरण3 से 6 अगस्त 2026
दूसरा चरण9 से 14 अगस्त 2026
तीसरा चरण17 से 21 अगस्त 2026
चौथा चरण25 अगस्त 2026

Railway Group D Admit Card 2026 Exam City Slip कब जारी होगी

RRB परीक्षा शहर की जानकारी अभ्यर्थी की निर्धारित परीक्षा तिथि से ठीक 10 दिन पहले जारी करता है। जैसे:

परीक्षा तिथिएग्जाम स्लिप जारी होने की तिथि
3 अगस्त24 जुलाई
4 अगस्त25 जुलाई
5 अगस्त26 जुलाई

ध्यान रहे, यह स्लिप सिर्फ परीक्षा तिथि और शहर बताती है, इसे प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं माना जाएगा, परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अलग से E-Call Letter डाउनलोड करना अनिवार्य है।

एक खास बात — इसी लिंक के जरिए SC/ST अभ्यर्थियों के लिए Travel Authority (यात्रा प्राधिकार पत्र) भी डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्हें रियायती यात्रा भत्ता का लाभ मिलता है, इसलिए संबंधित वर्ग के अभ्यर्थी इसे चेक करना न भूलें।

Railway Group D Admit Card 2026 Admit Card कब जारी होगा

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा:

परीक्षा तिथिऐडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
3 अगस्त30 जुलाई
4 अगस्त31 जुलाई
5 अगस्त1 अगस्त

Railway Group D Admit Card 2026 Exam City कैसे चेक करें

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. CEN 09/2025 Exam City Intimation लिंक पर क्लिक करें
  3. Registration Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. Captcha भरकर Login करें
  5. परीक्षा तिथि एवं शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी

Railway Group D Admit Card 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें

  1. RRB की वेबसाइट पर CEN 09/2025 E-Call Letter लिंक खोलें
  2. Registration Number और जन्मतिथि दर्ज करें
  3. Login करें
  4. Admit Card डाउनलोड करके स्पष्ट प्रिंट निकाल लें

Railway Group D Admit Card 2026 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
सामान्य विज्ञान2525
गणित2525
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति3030
सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक घटनाएं2020
कुल100100

परीक्षा की अवधि 90 मिनट रहेगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति सबसे ज्यादा (30) अंकों का हिस्सा है, इसलिए आखिरी दिनों में इसी विषय पर सबसे ज्यादा अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले दस्तावेज़

  • एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंट
  • मूल आधार कार्ड अथवा ई-वेरिफाइड आधार
  • आवेदन में दर्ज वही मूल फोटो पहचान पत्र
  • एक अतिरिक्त वैध पहचान पत्र

RRB ने साफ कहा है कि दो मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है, जिसमें से एक वही होना चाहिए जो आवेदन के समय दर्ज किया गया था — बिना इसके परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, कागज़, बेल्ट, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

इन गलतियों से बचें

  • आधार लॉक रखना: परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन होगा, इसलिए परीक्षा से पहले UIDAI में अपना आधार अनलॉक करके रखें
  • एग्जाम सिटी स्लिप को ही एडमिट कार्ड समझ लेना: दोनों अलग-अलग दस्तावेज़ हैं, प्रवेश के लिए E-Call Letter ही चाहिए
  • अलग-अलग पहचान पत्र लेकर जाना: कम से कम एक पहचान पत्र वही होना चाहिए जो आवेदन में दर्ज किया गया था, वरना प्रवेश नहीं मिलेगा
  • दलालों या फर्जी वादों पर भरोसा करना: RRB ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चयन पूरी तरह CBT मेरिट पर आधारित है, किसी भी तरह के “सेटिंग” के झांसे में न आएं

Important Links: Railway Group D Admit Card 2026

Railway Group D Admit Card 2026Click Here (4 days before the exam date)
Railway Group D Exam City 2026Click Here
RRB Group D CEN 09/2025 Revised Exam ScheduleClick Here
Official Websiterrbapply.gov.in
All Competition Exam NotesClick Here
WhatsApp पर अपडेट पाएंJoin Now

FAQ’s: Railway Group D Admit Card 2026

QuestionAnswer
Admit Card कब जारी होगा?परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले
Exam City Slip कब जारी होगी?परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
CBT परीक्षा कब होगी?3 से 25 अगस्त 2026 तक, कुल 16 दिनों में
कौन-सा पहचान पत्र ले जाना जरूरी है?आवेदन में दर्ज मूल फोटो पहचान पत्र + एक अतिरिक्त पहचान पत्र
क्या Exam City Slip ही Admit Card है?नहीं, दोनों अलग हैं, प्रवेश के लिए E-Call Letter जरूरी है

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 30 जुलाई 2026 को जारी संशोधित सूचना पर आधारित है। किसी भी नवीनतम बदलाव अथवा सटीक जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in को ही अंतिम रूप से प्रामाणिक माना जाना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Yojana